फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त एसआई की हत्या की वजह कर देगी हैरान, नाता बड़ा होने के चक्कर में की हत्या

Tue, 06 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस की गिरफ्त में रिटायर्ड एसआई दलबीर की हत्या का आरोपी सुरेंद्र। स्रोत: पुलिस प्रवक्त
विज्ञापन
गन्नौर। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई दलबीर की हत्या की वजह हैरान कर देने वाली है। चार दिन बाद दिव्यांग दलबीर के हत्याराेपी सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने यह कांड बड़े नाते के चक्कर में किया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दोनों में किसका नाता बड़ा है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह राजपुर गांव में दिल्ली पुलिस से बतौर एसआई रिटायर हो चुके 60 वर्षीय दलबीर कमरे में मृत मिले थे। बेटे संदीप ने पुलिस को बताया था कि पिता घर के पास प्लॉट में मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी में सोए हुए थे। वीरवार सुबह कमरे में शव के पास टूटी हुई उनकी बैसाखी पड़ी मिली। सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि बुधवार रात करीब 11 बजे उनसे ताऊ राममेहर मिलकर गए थे। इसके बाद गांव के सुरेंद्र को मिलते हुए देखा गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़ी थाना पुलिस ने चार दिन के सर्च के बाद सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने थोड़ी देर के बाद नया साल मनाने के नाम पर साथ बैठकर शराब पीने की बात कबूली है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी ने नेग (रिश्ते-नाते) को लेकर बहस के बाद दलबीर की उन्हीं की बैसाखी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें