फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मिल रहे जन समर्थन से सरकार घबराई : कमल दिवान

विज्ञापन
चंडीगढ़ में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कार्यकर्ता।  स्रोत : प्रवक् - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए संशोधनों और कटौतियों के विरोध में बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन में सोनीपत से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे थे। इनका नेतृत्व शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस को मिल रहे जन समर्थन से घबराई सरकार उन्हें हाउस अरेस्ट करना चाहती थी। उन्हें इसका अंदेशा था इसलिए वे पहले ही कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ चले गए थे।
सरकार की ओर से घरों में कैद करने की कोशिश की गई ताकि जनता की आवाज दबाई जा सके लेकिन हमारी रणनीति के आगे सरकार के प्रयास असफल रहे। इस प्रदर्शन में सोनीपत से पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पदम सिंह दहिया और सुरेंद्र पवार भी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें