फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाखौली में बनेगा महाविद्यालय, एचपीएचसी कराएगा निर्माण

Thu, 26 Feb 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विधायक कृष्णा गहलावत।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाखौली में प्रस्तावित सरकारी महाविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। महाविद्यालय का भवन बनाने का काम हरियाणा पुलिस आवास निगम (एसपीएचसी) करेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्माण कार्य से संबंधित सभी कार्य निगम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

राई की विधायक विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। महाविद्यालय का भवन चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के अभिभावक और विद्यार्थी आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय की मांग कर रहे थे। जाखौली में नए महाविद्यालय का निर्माण होने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने 33 साल के लिए पट्टे पर दी जमीन
विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत जाखौली ने प्रस्ताव पारित कर शामलात देह की 7 एकड़ 2 कनाल 19 मरला भूमि 33 वर्षों के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पट्टे पर दी है। यह निर्णय ग्राम सभा की सहमति से लिया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं।

चरणबद्ध तरीके से होगा भवन का निर्माण
विधायक ने कहा कि नए महाविद्यालय भवन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसी के अनुरूप उच्च शिक्षा विभाग ने आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। अब हरियाणा पुलिस आवास निगम की ओर से चरणवार लेआउट और अनुमानित लागत तैयार की जाएगी ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि भवन में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें