फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर धरना स्थगित

Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन दो वर्ष से लंबित मांगों को लेकर 5 दिन से धरना दे रही ती। सोमवारको कुलपति ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी मांगों को एक माह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद यूनियन ने धरने को एक माह के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में सांकेतिक धरना शुरू किया था। इससे पहले कुलपति को मांगों को लेकर अपना मांगपत्र सौंपा गया था। कुलपति ने कर्मचारियों के 5 दिन धरने के बाद अपने कार्यालय में यूनियन के साथ बैठक कर मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
आनंद राणा ने बताया कि यूनियन की पहली मांग नए पद सृजन की है। 2 वर्ष से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। लिपिकीय वर्ग को स्मार्ट क्लास रूम का चार्ज न दिया जाए। विश्वविद्यालय का टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले कर्मचारियों का वेतन निर्धारण तुरंत किया जाए।
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों को 20 से 25 आकस्मिक अवकाश सरकार के हिदायतों के अनुसार प्रदान किए जाएं। जिन पदों पर पदोन्नति नहीं है तो उनके सेवा नियमों में पदोन्नति का प्रावधान कराया जाए। कुलपति ने एक माह के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया तो यूनियन दोबारा धरने देने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उपप्रधान सुरेश पूठी, महासचिव नीरज, प्रवेश त्यागी, सतीश शर्मा, सचिन दहिया, हरिराम शर्मा, महेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें