सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में अभद्रता का आरोप लगाकर हटाए गए चौकीदार और प्रबंधन पर लगे डीडी पावर का दुरुपयोग के आरोप का मामला गहराता जा रहा है। शुक्रवार को प्राचार्य सीमा ठाकरान पत्रकारों से बात करते हुए न्यायालय में विचाराधीन मामले से अवगत कराया। साथ ही चौकीदार लगे आरोपों व स्वीकार किए गए आरोपों संबंधी दस्तावेजों को पेश किया। उनके आधार पर चौकीदार रणबीर से नौकरी से हटाया गया है।
प्राचार्य सीमा ठाकरान ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत चौकीदार पर फरवरी से दो छात्राओं ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद चौकीदार ने आरोपों को लिखित में स्वीकार कर गलती को मानी थी। इसके बाद महाविद्यालय की आईसीसी कमेटी ने भी जांच में चौकीदार को दोषी माना है। इसी आधार पर चौकीदार को नौकरी से हटाया गया था।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसके अलावा रणबीर की ओर से उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार व गबन के आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं।
वर्जन
नौकरी को ईमानदारी से किया है लेकिन उसके साथ अन्याय हुआ है। प्राचार्य झूठ बोलकर रंजिश निकाल रही हैं। उन्होंने अक्तूबर 2025 में मुझे नौकरी से निकाल दिया था। तब भी न्यायालय के आदेश पर नौकरी पर रखा गया था। छात्राओं को लेकर लगाए गए अभद्रता के आरोप झूठे व मनगढ़ंत हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।-रणबीर कुमार, पूर्व चौकीदार, राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल