फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयं जनगणना के लिए आज से 30 खुला रहेगा पोर्टल

Wed, 15 Apr 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गणनाकर्ताओं को दिया जा रहा प्र​शिक्षण। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला वासियों के लिए स्वयं जनगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल (http://sec.census.gov.in) 16 से 30 अप्रैल तक खोला जाएगा। इस अवधि में लोग स्वयं पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं घर से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना कार्य में तेजी आएगी।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इस संबंध में लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


डीसी ने आमजन से अपील की है कि वे पोर्टल या एक मई से शुरू होने वाले जनगणना प्रथम चरण के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें ताकि जिले की वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे गणनाकर्ताओं व सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें