फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तालाब की सफाई न होने से ओवरफ्लो, भावर गांव के खेतों में भरा पानी

Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: तालाब ओवरफ्लो होने से खेत मे भरा दूषित पानी। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। भावर गांव में तालाब की सफाई न होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे गांव के आसपास के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी धान व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तालाब की सफाई कर दी जाती, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। किसान महावीर ने बताया कि बरसात के दौरान तालाब का पानी लगातार बढ़ता गया और उसके बाद गांव का पानी भी लगातार जोहड़ में आता गया। जिससे तालाब ओवरफ्लो हो गया और अब पानी खेतों में फैल गया है। इससे न केवल फसलें खराब हो रही हैं, बल्कि पानी गांव की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार गन्नौर एसडीएम और बीडीपीओ को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब किसान ने सोनीपत उपायुक्त को शिकायत देकर तालाब की सफाई करवाने और पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। महावीर का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो गांव में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें