फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टैक्सी चालक को गोली मारकर ईंटों में छिपा दिया था तमंचा, बरामद

Sun, 02 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बुकिंग कर लाई गई टैक्सी लूटने के लिए चालक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपियों ने तमंचा गांव सिनौली में ही ईंटों के नीचे छिपा रखा था।
विज्ञापन


मूलरूप से रेवाड़ी के गांव बगडवा अहीर हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी नवीन ने 29 जनवरी को बहालगढ़ थाना में अपने चालक प्रमोद का अपहरण किए जाने की शिकायत दी थी। मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के खुर्जा के गांव माछड़ हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी प्रमोद टैक्सी लेकर दिल्ली से बागपत गए थे। बाद में कुमासपुर स्थित ओमेक्स सोसाइटी के पास कार मिली थी, जिसमें सीट पर खून के धब्बे मिले थे। एसआई ओमप्रकाश की टीम ने बागपत के गांव सिनौली निवासी प्रशांत उर्फ विशु व बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी राजन को काबू कर प्रमोद के ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया था। बाद में सिर में गोली मारने का पता लगा था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर गांव सिनौली के खेत में ईंटों के नीचे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें