फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दल निभाएं जिम्मेदारी : संजय

Thu, 21 May 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने राजनीतिक दलों, पार्षदों, समर्थकों व निगम प्रशासन से शहर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है तो शहर को फिर से स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
संजय सिंगला ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान शहर के विभिन्न चौकों, मुख्य मार्गों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, सार्वजनिक स्थलों, बिजली के खंभों तथा दीवारों पर बड़ी संख्या में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव समाप्त होने के बावजूद अभी भी कई स्थानों पर ये प्रचार सामग्री लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों के चौकों और प्रतिमाओं के आसपास लगे राजनीतिक पोस्टर और बैनर तुरंत हटाए जाने चाहिए। सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक, राजनीतिक दल और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

संजय सिंगला ने नगर निगम प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह विशेष अभियान चलाकर शहरभर से चुनावी प्रचार सामग्री हटवाने की कार्रवाई करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें