फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निवर्तमान मेयर ने नाले की कराई सफाई, स्थायी समाधान कराने का दिया आश्वासन

Sat, 14 Mar 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बहालगढ़ रोड किनारे नाले की सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर नाला बार-बार ओवरफ्लो होने की शिकायत मिलने पर निवर्तमान मेयर नगर निगम राजीव जैन नालों की सफाई करने वाली टीम लेकर पहुंचे। खुद खड़े होकर नाले से गाद निकलवाने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने निगम अधिकारियों के साथ नाले के सभी ढक्कन अपनी मौजूदगी में उठाया और नाला अवरुद्ध होने के कारणों को देखा। दुकानदारों ने बताया कि नाले की निकासी व लेवल ठीक नहीं है। ओसराम कंपनी के सामने जाकर नाला बंद हो जाता है।
राजीव जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी सफाई करके अस्थायी समाधान कर दो, भविष्य में इस समस्या के समाधान को पूरी योजना बनाई जाएगी। राजीव जैन ने बताया कि सेक्टर-15 से ड्रेन नंबर 6 तक नाले का निर्माण करवाया जाएगा और उसी में बहालगढ़ रोड के नाले का भी कनेक्शन होगा तब जाकर समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण भी सर्वे करवाकर डीपीआर तैयार करवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें