फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्दी में बुखार के साथ गले में खराश के बढ़ रहे मरीज

Sun, 09 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर नंबर आने के इंतजार में खड़े मरीज। स
विज्ञापन
सोनीपत। सर्द हवा के चलते बुखार व गले में खराश के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में आने वाला हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित है। मरीज को बुखार के साथ-साथ गले में दर्द, खराश, जुकाम हो रहा है। निजी अस्पतालों में भी वायरल से मरीजों की लंबी कतार लग रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी व पीएचसी में भी बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मौसम ऐसा बना हुआ है कि दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और रात को ठंड बढ़ रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ सीजनल फ्लू और इससे संबंधित बीमारियों के मामले में बढ़ रहे हैं। लोग सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत के साथ अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 400 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की लाइन लग रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है, बच्चों में ज्यादा दिनों तक सर्दी जुकाम रहने के कारण निमोनिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। बुजुर्गों के साथ ही बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, मौसम के बदलने पर बच्चों को मौसम के अनुकूल होने में थोड़ा समय लगता है।
चिकित्सकों का कहना है कि बदलता मौसम वायरल बुखार का कारण बना हुआ है। इस मौसम में लोगों को खांसी, जुखाम, बदन दर्द, गला दर्द जैसी कई समस्याएं आम हो रही हैं। वायरल बुखार हमारे इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को कमजोर कर देता है। इससे शरीर में संक्रमण तेजी से बढ़ता है। वायरल संक्रमण तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच जाता है। ऐसे में हमें विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। वायरल होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

-
सर्द हवा के बीच बुखार व गले में खराश के मरीज बढ़े हैं। लोगाें को एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। बुखार व गले में खराश होने के चलते मरीजों को स्वयं उपचार की बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र राणा, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें