फोटो 24: सोनीपत के गोहाना में बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल के भाई इंदुपाल को मांगपत्र सौं
गोहाना। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा और विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय पर पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार से आठवां वेतन आयोग गठित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष देशराज नैन व जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि प्रदेश के सभी पक्ष और विपक्ष के विधायकों को मांगपत्र दिया जा रहा है। साथ ही कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन व एक्सग्रेसिया नीति बहाल करने की मांग की जा रही है। विभागों का निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगाने की मांग है। सुरेश यादव ने बताया कि 15 और 16 फरवरी कर्मचारी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सामने धरना देंगे। उनकी मांग है कि विधायक कर्मचारियों की मांग को विधानसभा में उठाकर पूरी कराएं। इस मौके पर राजीव खत्री, राजाभाई, अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चहल, जगमेंद्र सिंह, जगत सिंह, सुरेंद्र पाल, वीरेंद्र चोपड़ा, अर्जुन मलिक, रामकरण, जोगिंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।