फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संस्थान के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न

Thu, 01 Jan 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा के रोहतक रोड ​स्थित कार्यालय में डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन एवं शिक्षा स
विज्ञापन
खरखौदा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन एवं शिक्षा संस्थान के रोहतक रोड स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। विभिन्न पदों के लिए रिटर्निंग अधिकारी आरके पौरिया की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी आरके पौरिया ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने अलग-अलग पदों के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए, जिनकी विधिवत जांच की गई। प्राप्त नामांकन के अनुसार प्रधान पद के लिए रामफल मेहरा, उप प्रधान पद के लिए आजाद सिंह ने नामांकन किया है।
महासचिव पद के लिए रामकंवार सिंहमार, संयुक्त सचिव के लिए मंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र सिंह ने नामांकन किया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई सदस्यों ने दावेदारी की है। इनमें मनीष कुमार, जिले सिंह, करतार सिंह, धर्म सिंह, राजपाल, दिनेश कुमार मेहरा शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी नामांकन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकार किए गए हैं। सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही आया है, ऐसे में अब चुनाव की औपचारिकता ही बची है। संस्था की कार्यकारिणी का चुनाव 15 जनवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें