फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नया मार्केट कमेटी नेतृत्व किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगा

Mon, 08 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39: सोनीपत के गन्नौर मार्केट कार्यालय में अध्यक्ष निशांत छौक्कर और उपाध्यक्ष योगेश कौशिक क
विज्ञापन
गन्नौर। नई अनाज मंडी में रविवार को मार्केट कमेटी के अध्यक्ष निशांत छौक्कर, उपाध्यक्ष योगेश कौशिक का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। विश्वास जताया कि नया मार्केट कमेटी नेतृत्व किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करते हुए मंडी प्रणाली को और अधिक मजबूत करेगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गन्नौर क्षेत्र कृषि में अग्रणी है, इसलिए मंडी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना सरकार का लक्ष्य है। केंद्र सरकार ने देश में किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए उनकी संपन्नता पर जोर दिया है। प्रदेश सरकार भी गंभीरता से काम कर रही है। किसानों को बीज से लेकर बाजार तक संरक्षण देने के लिए सरकार कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि मंडी का विकास क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर ने कहा कि मंडी के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित दाम, स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छलावा करने वालों की राजनीति पर ताले जड़ दिए हैं। दशकों से किसानों को महज वोट के लिए इस्तेमाल करने वालों को लेकर आज हर नागरिक जागरूक हो चुका है। आज हम सभी का दायित्व है कि हम मिलकर किसान परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ उनको आधुनिक तरीके से खेती के लिए प्रेरित करें, ताकि किसान बाजार की मांग अनुरूप काम कर सके।
इस दौरान विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विद्याभूषण हसीजा, व्यापार मंडल के कार्यवाहक प्रधान संदीप सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें