फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे का था खेत में हत्या कर फेंका गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्रीतमपुर के पास खेत में हत्या कर फेंके गए शव की पहचान हो गई है। मृतक गांव जठेड़ी निवासी अमित उर्फ राजा था। अमित भाजपा के नाहरी मंडल उपध्यक्ष सुंदर भतीजा था। केबल संचालक सुंदर का भतीजा अमित भी केबल संचालन का काम करता था। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुर के पास खेत में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा था, जिसे कंबल में लपेटा गया था। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की थी तो पता लगा कि उसके सिर व हाथों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजा था। मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल होने से परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। वह केबल संचालक सुंदर का भतीजा अमित उर्फ राजा था। अमित भी केबल संचालन का काम करता था। परिजनों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान कर ली। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद अब पुलिस हत्यारोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित की हत्या सिर में तेजधार हथियार के वार से होने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस कई पहलुओं से कर रही मामले की जांच
पुलिस टीम कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अमित उर्फ राजा 9 मई की देर शाम को निकला था। उसके बाद से वह गायब था। उसका फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस इसे लेकर उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही बताया जा रहा है कि अमित की जेब में उसका पर्स भी नहीं मिला है। पुलिस उस बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

हत्या कर फेंके गए शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान के बाद अब पुलिस टीम हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें