फोटो 06: सोनीपत के गोहाना में दुकान के आगे बनाए गए चबूतरे को हटाता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : संवाद
गोहाना। नगर परिषद (नप) ने शुक्रवार को सोनीपत रोड पर दुकान के बाहर बनाए गए अवैध चबूतरे पर बुलडोजर चलाया। चबूतरे को तोड़कर वहां पर नाले का काम भी शुरू कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे दुकानों के बाहर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण न करें।
नगर परिषद की ओर से शहर में सोनीपत रोड के साथ नालों को बंद करके पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। यहां पर कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर पक्के निर्माण करवाकर अतिक्रमण कर रखा था। एक दुकानदार द्वारा चबूतरा भी बनाया गया था और कहने के बाद उसने अवैध निर्माण नहीं हटाया।
इस पर नगर परिषद के सचिव सुंदर शर्मा के निर्देश पर अवैध चबूतरा तोड़ने की कार्रवाई की गई। नप के भवन निरीक्षक और अन्य अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और चबूतरे को तोड़ दिया गया। सचिव सुंदर शर्मा ने दुकानदारों से कहा कि वे दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें।