फोटो 30: सोनीपत के खरखौदा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा को सम्मानित कर
- फोटो : संवाद
खरखौदा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं के सम्मान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी ने आकर मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही महिमा ने नीट में 720 में से 625 अंक लेकर 521वीं रैंक हासिल की थी। इसके साथ ही आसमां ने राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। वहीं छात्रा मंजू ने 12वीं कक्षा में 500 में से 453 अंक प्राप्त किए थे।
प्राचार्य नीलम दलाल ने बताया कि विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बीईओ प्रदीप राठी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत कभी भी खराब नहीं जाती है, हम जितनी मेहनत करते हैं, उसका फल हमें जरूरत मिलता है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।