फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नैक टीम ने दूसरे दिन भी जांचीं महाविद्यालय की व्यवस्थाएं

Sun, 28 Jul 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) की तीन सदस्यीय टीम ने गोहाना के राजकीय महिला महाविद्यालय में दूसरे दिन भी दौरा कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने महिला प्रकोष्ठ, सामान्य रूट, बारिश के पानी की निकासी संबंधी व्यवस्था, वेस्ट प्रबंधन व जिम का निरीक्षण किया। नैक की टीम ने दोपहर बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्राचार्य को सौंपी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी महाविद्यालयों के लिए नैक की रैंकिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसी के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना को भी नैक की ग्रेड दी जाएगी। नैक रैंकिंग के सर्वे के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम महाविद्यालय में पहुंची थी। टीम में कर्नाटक के बेंगलुरु विश्वविद्यालय से वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिंथिया मेनेजेस, मिजोरम विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार एवं प्रो. डॉ. लाल नंदंगा, असम के बोडोलैंड विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार डॉ. सुबुंग बासुमतारी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, महाविद्यालय के नैक प्रभारी डॉ. राजेश व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) से डॉ. अनिल कौशिक मौजूद रहे। टीम ने शनिवार को भी महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।ह
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें