फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की हत्या, फेंका शव

Tue, 01 Jul 2014 01:05 AM IST
Amar Ujala Bureau Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के पास पुलिस को एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया। शव के गले पर पड़े निशान से पता चला रहा है कि युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे राई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राई खेल स्कूल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के गले में रस्सी बंधी हुई, प्रथमदृष्टया ही पता लग रहा था कि युवक की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। डीएसपी दर्शनलाल मलिक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसी दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी एकत्र कराए गए। युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। उसके शरीर पर ग्रे रंग की बनियान और अंडरवियर मिला है। टी-शर्ट पर पोलो लिखा है। युवक के बाएं हाथ के कंधे पर शेर का टैटू गुदा था और दाहिने हाथ पर घड़ी बंधी थी। इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर दर्शन लाल मलिक ने कहा कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर शव को यहां फेंका गया है। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें