फोटो 12: सोनीपत में रेलवे अधिकारी के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन व ज्ञान नगर वासी। स्रोत: प्रव
सोनीपत। ज्ञान नगर में रेलवे लाइन के साथ बने घरों के सामने रास्ता देने के बाद दीवार बनाने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मेयर राजीव जैन ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि नगर निगम रास्ते के बदले जमीन देने का प्रस्ताव तैयार करें तो प्रस्ताव मंजूरी के लिए रेलवे मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने पिछले सप्ताह दीवार के रास्ते में आ रहे घरों को तोड़ने के नोटिस जारी किये थे। अगले दिन घरों को गिराने के लिए बुलडोजर पहुंच गया था। सूचना मिलने के बाद मेयर राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को रुकवाया था। रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया था कि निगम की बैठक में उक्त आशय का प्रस्ताव पहले ही पास किया जा चुका है।
बैठक में तय किया गया कि जल्द नगर निगम एवं रेलवे प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से दौरा करके रास्ते की जमीन एवं बदले में दी जाने वाली जमीन की पैमाइश करके अदला-बदली का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह प्रस्ताव उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद दीवार बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
इस दौरान सीनियर सेक्शन अभियंता भरत सिंह राठी, कनिष्ठ अभियंता मोहित, पार्षद पति संजीव वलेचा सहित सुनील, बबलू, सुरेंद्र जोशी, पुनीत, सुभाष भी मौजूद रहे।