फोटो 21: सोनीपत के गांव अगवानपुर में फिरनी के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक
- फोटो : akhnoor news
गन्नौर। गांव अगवानपुर में 20 लाख रुपये की लागत से एक हजार फीट लंबी और 35 फीट चौड़ी फिरनी का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि 15 साल से फिरनी खस्ताहाल है। बारिश में हालात और बिगड़ जाते है।
गांव के बीच से गुजरने वाली यह फिरनी भोगीपुर रोड को भी जोड़ती है। निर्माण पूरा होने पर करीब 300 घरों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में अब शहरी तर्ज पर काम हो रहा है। उन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनसे ज्यादा से ज्यादा लोगों का सुविधा मिले। विधायक ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।