फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने महिलाओं के साथ झूला झूलकर मनाया तीज पर्व

Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाली तीज के मौके पर रविवार को विधायक कृष्णा गहलावत ने महिलाओं के साथ अटेरना गांव में तीज मिलन समारोह में भाग लिया। महिलाओं ने तीज पर्व के गीत गए और विधायक ने झूला झूलकर सभी को तीज की बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। तीज भाईचारे व प्रेम का पर्व है। जब प्रकृति अपने पूरे यौवन पर है और चारों ओर हरियाली छाई हुई है तो यह हमें समृद्ध संस्कृति की याद दिलाती है। तीज पर्व नारी शक्ति व भगवान शिव-पार्वती के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार सदियों से हमारी माता, बहनों के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आया है। इस पर्व पर सभी बहनों को संकल्प लेना है कि सब मिलकर अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे बल्कि उन मूल्यों को भी आत्मसात करेंगे जो समाज में महिलाओं के लिए समानता, सम्मान और सशक्तीकरण लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें