सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में चल रहे जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार को धर्म, ज्ञान और जीवन मूल्यों पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व विधायक पवन खरखौदा ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गीता का संदेश किसी एक धर्म, जाति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि चाहे खेती हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, खेल हो या सामाजिक जीवन हर क्षेत्र में गीता मार्गदर्शन देती है। इसका नियमित पाठ मन को स्थिर करता है और जीवन को सही दिशा देता है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में बने पूजा स्थल पर गीता व रामायण को अवश्य रखें और एक दिसंबर को ठीक सुबह 11 बजे सभी एक मिनट के लिए गीता का पाठ अवश्य करें। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि गीता केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, हिंदुत्व और आध्यात्मिक मूल्यों का अमर ग्रंथ है।
उन्होंने कहा कि गीता का संदेश मनुष्य को निराशा से आशा, भ्रम से स्पष्टता और दुर्बलता से शक्ति की ओर ले जाता है। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी 1008 दयानंद सरस्वती महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा-मुकुंद युगल और गीता के दिव्य संदेश दिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय से बीके प्रमोद ने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है।
बीके सारिका ने कहा कि गीता केवल अर्जुन के लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए है। जो उठकर धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चले, वही अर्जुन है। प्रो. सुमन नासा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह गीता के सिद्धांतों जैसे काम, क्रोध, लोभ, मोह पर नियंत्रण, आत्म-परिचय, सकारात्मकता, धैर्य, कर्तव्य-निष्ठा और विनम्रता को अपने व्यक्तित्व में शामिल करें।
गीता जयंती समारोह में विद्यार्थियों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति
समारोह में रामजस स्कूल, गोहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ब्राइट स्कॉलर स्कूल, प्रीता कला केंद्र, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली विद्यापीठ, हैप्पी चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार राजीव भालौठ ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।
फोटो 21: देखो मेरी कैसी पायल... सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समा