नए साथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत करते डिपो प्रधान। यूनियन
सोनीपत। रविवार को यूनियन कार्यालय में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की मीटिंग डिपो प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। कुछ साथियों ने यूनियन में आस्था जताते हुए यूनियन में काम करने की इच्छा जताई। सहमति बनाते हुए सभी साथियों का फूल माला पहना कर यूनियन जॉइन करवाई।
डिपो प्रधान ने बताया कि नए सदस्यों में रोहतास राणा, विनोद, बलराम, विनोद, जितेंद्र, वेद प्रकाश, नवरत्न, राजेश, प्रवीण, रमेश, विनोद व परवीन शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कुछ साथी पारिवारिक समस्याओं के कारण शामिल नहीं हो पाए।