बच्चे को परिजनों के हवाले करती पुलिस। पुलिस
सोनीपत। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कुंडली थाना क्षेत्र से लापता एक बालिक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने जिले की सभी पुलिस यूनिटों को लापता बच्चों की तत्काल खोज सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुंडली क्षेत्र में एक 8 वर्षीय लड़का मिला है जो अपने घर से लापता है।
सूचना मिलते ही सिपाही तरुण और संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस टीम के प्रयास से बच्चे के गांव का पता लगाया गया व उसके परिजनों को खोज निकाला। इसके बाद बच्चे को मिशन मुस्कान के तहत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।