फोटो 31 - सब्जी मंडी में मासाखोरों की फड़ीयों पर बिछाए गए तिरपाल। संवाद
गोहाना। आढ़तियों के शोषण के विरोध में नई सब्जी मंडी में मासाखोरों ने बुधवार को सब्जी की न तो खरीद की और न ही बिक्री की। पूरा दिन सब्जी मंडी बंद रही और मासाखोर अपनी दुकानों के सामने तिरपाल बिछाकर बैठे नजर आए। वहीं आढ़तियों व मासाखोरों के बीच शाम को हुई बैठक में दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया है। मासाखोरों का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने पर वीरवार को भी सब्जी मंडी बंद रहेगी।
नई सब्जी मंडी के मासाखोरों ने आढ़तियों के शोषण के विरोध में मंगलवार को धरना शुरू कर दिया था। बुधवार को उन्होंने आढ़तियों से सामान नहीं खरीदा और हड़्ताल शरू कर दी। साथ ही मांगों को लेकर आढ़तियों से भी बातचीत हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम आढ़तियों ने हड़ताल को जारी रखने की निर्णय लिया है। मासाखोरों के प्रधान मेहर सिंह का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे वीरवार को भी सब्जी मंडी को बंद रखेंगे।
मासाखोरों की मांगें
सुबह 10 बजे के बाद कोई भी आढ़ती सामान नहीं बेचेगा।
आढ़ती दुकानों के सामने मासाखोरों को नहीं बैठाएंगे और न ही मासाखोरी करेंगे।
नग पर दी जाने वाली चुंगी बंद की जाए।
आढ़ती मासाखोरों को उधारी देने के लिए परेशान नहीं करेंगे।
आढ़ती मासाखोरों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे।
मंडी के छुट्टी के दिन मासाखोर अपना बचा हुआ सामान बेचेंगे।
फोटो 31 - सब्जी मंडी में मासाखोरों की फड़ीयों पर बिछाए गए तिरपाल। संवाद