फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने शौचालयों में मिली कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

Thu, 25 Dec 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत बीज मार्केट में बनाए गए शौचालय को चालू करने के लिए अ​धिकारियों को निर्देश देते
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ के साथ बुधवार को शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों को साफ रखने और आवश्यकता अनुसार शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने तिरंगा चौक पर सार्वजनिक शौचालय के बाहर प्लेटफार्म बनाने, महिला शौचालयों में साबुन की व्यवस्था करने, कोर्ट परिसर में बने शौचालय के बाहर सुंदरीकरण करने व बाहर बने यूरिनल का कनेक्शन सीवरेज में करने के निर्देश दिए।
महलाना रोड पर स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर बने शौचालय में पानी का कनेक्शन देने व पार्क के दूसरे छोर पर बने शौचालय को हटाने के निर्देश दिए। मेयर ने आईटीआई चौक पर उद्घाटन होने के बाद शौचालय चालू न होने के कारणों पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन

उन्होंने शौचालय का कनेक्शन सीवर लाइन में करने, बिजली कनेक्शन देने व बीज मार्केट में निर्माणाधीन शौचालय को 10 दिन में शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शनि मंदिर व जिला नागरिक अस्पताल में बने शौचालयों को भी मरम्मत करके नागरिकों के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा।

मेयर ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल की ओर से देखरेख किए जा रहे शौचालयों की व्यवस्थाएं भी ठीक की जाएंगी। अस्थायी बनाए गए ग्रीन शौचालयों के स्थान पर पक्के शौचालयों का निर्माण होगा। इस दौरान कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण, विशाल गर्ग, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक, स्वच्छता मिशन अधिकारी अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें