फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार हत्या कर फेंके गए शव की हुई पहचान, जालंधर का रहने वाला था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। गांव बड़ी के पास शाहपुर रोड पर गोली मारकर हत्या करने के बाद फेंके गए शव की पहचान हो गई है। शव पंजाब के जालंधर में शाहकोट के गांव लसूड़ी के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी का है। पुलिस ने बुधवार देर शाम थाने पहुंचे उसके परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने किसी पर हत्या किए जाने का शक नहीं जताया है। अब पुलिस घायल बदमाश के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव बड़ी के पास शाहपुर रोड पर ग्रामीण राजेश ने मंगलवार तड़के एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला था। उसके पास ही एक पिस्टल पड़ी थी। उसकी गर्दन के पास खून निकला था। वहीं शव से कुछ दूर कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में एक अन्य व्यक्ति पड़ा था। उसके कराहने की आवाज सुनकर वह उसके पास गया था। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। घायल के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान पंजाब में कपूरथला के गांव दाउदपुर निवासी सतवंत उर्फ जसवंत के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया था कि सतवंत के खिलाफ पंजाब में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के प्रयास के बाद बुधवार को हत्या कर फेंके गए शव की पहचान हो सकी। शव हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी (32) का मिला। उसके शव के पास पिस्टल व 10 कारतूस मिले थे। हरप्रीत के परिजन बुधवार देर शाम को गन्नौर पहुुंचे। उसके बाद गन्नौर पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रखवाए गए हरप्रीत के शव को उनके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर हत्या करने का शक नहीं जताया है। साथ ही उन्हें नहीं पता कि वह सतवंत के साथ यहां किस तरह से पहुंचा है। उधर, सतवंत उर्फ जसवंत भी अभी रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए दाखिल है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाया है।
4.25 लाख की लूट के आरोप में गिरफ्तार हो चुका हरप्रीत
डीएसपी गन्नौर संदीप मलिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हरप्रीत पर पंजाब में लूट व लड़ाई झगड़े के दो मुकदमे दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने हरप्रीत को वेस्टर्न यूनियन के मुलाजिम से 4.25 लाख रुपये लूटने के आरोप में उसके पांच साथियों सहित गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

भगौड़ा होने के बाद विदेश चला गया था
मारपीट के मामले में हरप्रीत सिंह भगौड़ा घोषित हो गया था। जिसके बाद वह वर्ष 2008 में मलेशिया चला गया था और एक साल बाद जब वह वापस आया तो भगौड़ा घोषित होने के कारण पंजाब के पीओ स्टाफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद वह एक साल तक पंजाब के कपूरथला जेल में रहा।
--
शव की पहचान के बाद पता लगा कि उसके खिलाफ भी लूट समेत दो मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, डीएसपी गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें