फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टरों की मुख्य सड़कों की 8.04 करोड़ रुपये से की जाएगी मरम्मत

Sun, 25 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टरों की मुख्य सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से इसके लिए टेंडर लगाया गया। इनकी मरम्मत पर 8.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर आवंटन के बाद सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 26/26ए, 27/33, 26/33, 26ए/34, 3/27, 2/26 और 26ए की मुख्य सड़कें काफी खस्ताहाल हैं। इन सेक्टरों में प्राइवेट बिल्डरों ने इमारतों का निर्माण किया है। इन सड़कों की मरम्मत कई साल पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया था।
प्रशासन की अनदेखी के चलते ये सकड़ें समय के साथ कमजोर होती गईं। अब सड़कों की दशा खराब होने से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। यहां के लोग काफी समय से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 10 जून 2025 को हुई सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सेक्टरों की सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार इन सेक्टरों के मास्टर रोड के लिए तारकोल की सड़कें बनाई जाएगी।
यह सेक्टर बहालगढ़ रोड व जीटी रोड के नजदीक हैं। यहां अच्छी कनेक्टिविटी की वजह से इन सेक्टरों की सड़कों को बनाना जरूरी हो गया है। एसएमडीए ने इन सड़कों के निर्माण के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों के जल्द बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें