फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रही गर्भवती युवती पर प्रेमी ने पेट्रोल डाल लगाई आग, 90 फीसदी झुलसी

विज्ञापन
प्याऊ मनियारी में युवती को जलाने के मामले में जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
प्याऊ मनियारी स्थित कॉलोनी में सहमति संबंध में रह रही युवती पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे युवती 90 फीसदी तक जल गई। युवती दो साल से युवक संग रह रही थी और आठ माह की गर्भवती थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात को युवती ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। प्रेमी भी 30 फीसदी झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके प्रेमी व उसकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस को रविवार को जानकारी मिली कि एक युवक-युवती को झुलसी हालत में दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई रणबीर की टीम अस्पताल में पहुंची। वहां जाकर पता लगा कि प्याऊ मनियारी में सहमति संबंध में रहने वाली युवती (20) और उसके प्रेमी राहुल को अस्पताल में लाया गया था। यहां से युवती को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सफदरजंग अस्पताल में पहुंची तो युवती 90 फीसदी जली हालत में मिली।
युवती ने राहुल और उसकी मां पर प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप
युवती ने रविवार शाम को पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के जिला शामली के एक गांव की रहने वाली है। वह दो साल से प्याऊ मनियारी निवासी राहुल के साथ सहमति संबंध में रह रही है और आठ माह की गर्भवती है। पति-पत्नी की तरह रहने के चलते कई दिन से राहुल और उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रहे थे। राहुल की मां कहती थी कि वह उसके बच्चे को मरवा देगी। शनिवार देर रात करीब एक बजे जब वह कमरे में थी तो राहुल ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती ने राहुल को पकड़ लिया, जिससे वह भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके प्रेमी राहुल और उसकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिलिवरी के दौरान युवती ने दिया था बेटे को जन्म
युवती की मां ने बताया कि उन्हें रविवार को बेटी के झुलसने की जानकारी मिली थी। उसकी बेटी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर रविवार रात को उसकी बेटी की डिलिवरी कराई गई। उसने बेटे को जन्म दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
मजिस्ट्रेट के सामने नहीं दे सकी बयान
पुलिस के अनुसार युवती के बयान अस्पताल में उसकी मां के सामने लिए गए। जिस पर युवती व उसकी मां के अंगूठे लगवाए गए। उसके बाद पुलिस ने दिल्ली में मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को युवती के बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया। हालांकि जब वे पहुंचे तो उसकी हालत खराब हो गई। चिकित्सक ने उसे बयान देने में अनफिट करार दिया।
वर्जन
युवती के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती ने रात को नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें