गोहाना। लघु सचिवालय परिसर में देर रात चोरों ने खोखों को निशाना बनाया। स्टांप विक्रेता एस कुमार के खोखे का ताला तोड़ दिया गया वहीं टाइप राइटर चलाने वाले सोनू के खोखे का भी ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। इसके अलावा नोटरी उर्मिला रोहिला के खोखे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन ताला नहीं टूटा।
मौके पर लोहे का सरिया भी मिला है जिससे अंदेशा है कि इसी औजार से ताले तोड़ने की कोशिश की गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी खोखे से सामान चोरी नहीं हुआ और सभी सामान सुरक्षित मिला। प्रभावित लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।