फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से नकदी चोरी कर चुका दी थी उधार, पुलिस ने की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहाना स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से नकदी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूरी नकदी बरामद कर ली है। आरोपी ने नकदी में कुछ राशि से उधार चुका दी थी और बाकी राशि को रिश्तेदार को दे आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर-13 निवासी सुभाष चंद ने बुधवार को पुलिस को बताया था कि उनके को-ऑपरेटिव बैंक की मोहाना शाखा से लॉकर खोलकर 7 लाख 78 हजार 608 रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने जांच करते हुए बैंक के ठेकाकर्मी गांव जुआं के रजनीश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि उसने कुछ पैसे उधार चुकाने व बाकी रिश्तेदार को दे दिए हैं। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। आरोपी ने बैग से लॉकर की चाबियों को निकाल लिया था। उसके बाद चोरी की थी। उसने चोरी की राशि में से मकान निर्माण के दौरान प्रयुक्त सामग्री विक्रेता के 19 हजार रुपये, अन्य साथियों से लिए एक लाख रुपये, पांच हजार रुपये व 50 हजार रुपये उन्हें दे दिए। करीब पांच लाख रुपये रिश्तेदार के पास पहुंचा दी थी। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि उससे चोरी की गई पूरी नकदी को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें