फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाई करोड़ से बनी सड़क की उखड़ रही लेयर, पानी में भी बह रही

Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत में खरखौदा के पास मटिंडू मार्ग की लेयर को हाथों से उखाड़ता युवक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मटिंडू से रोहतक जिले के गांव मोरखेड़ी तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहले पैरों से और अब हाथों से सड़क की लेयर उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खरखौदा से वाया मटिंडू जाने वाली सड़क पर करीब ढाई करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग की ओर से खर्च किए जा रहे हैं। सड़क की लेयर का इस प्रकार हाथों से उखड़ना उसकी क्वालिटी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। खरखौदा से वाया छिन्नौली, मटिंडू होते हुए रोहतक जिले के गांव मोरखेड़ी तक जाने वाली सड़क का निर्माण इसी महीने लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवाया गया था। इस मार्ग पर रोड़ी व तारकोल की लेयर को बिछाया जा रहा है लेकिन मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कुछ दिन पहले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह पैरों से सड़क की लेयर को उखाड़ रहा था। शनिवार को फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वही युवक हाथों से मटिंडू मार्ग की लेयर को उखाड़ते हुए मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है। सड़क कई जगह से बारिश के पानी में भी बही हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

सड़क की गुणवत्ता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार निर्माण कार्य की माॅनीटरिंग की जा रही है। अभी सड़क ताजा बनी है। ऐसे में उसे मजबूत होने में समय लगेगा। मामले की जांच करवाई जाएगी। -बिजेंद्र चहल, उपमंडल अभियंता लोक निर्माण विभाग।

फोटो 23: सोनीपत में खरखौदा के पास मटिंडू मार्ग की लेयर को हाथों से उखाड़ता युवक। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें