फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से घायल युवक वेंटिलेटर पर पहुंचा

Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर में खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के साले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर खुर्द निवासी अभिषेक ने बताया कि उनके जीजा दिल्ली के दरियापुर निवासी तरुण किसी काम से अपनी बाइक लेकर खरखौदा गए थे। शाम को वह लौट रहे थे तो सैदपुर के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर वह भी अस्पताल पहुंच गए। जहां से गंभीर हालत के चलते उनके जीजा को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। ऐसे में उन्होंने तरुण को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें