फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां वैष्णो देवी धाम के लिए यात्रा रवाना

Mon, 08 Dec 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 10- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में आध्यात्मिक दिव्य यात्रा के साथ पहुंचे
विज्ञापन
सोनीपत। मां वैष्णो देवी के भक्तों की आध्यात्मिक दिव्य यात्रा रविवार को सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से पानीपत की ओर रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पारस ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नए साल में सभी की सुख-शांति की कामना करना व युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।
विज्ञापन

आज हर परिवार में माता-पिता को ही नशे के खिलाफ खड़े होने की शुरुआत करनी होगी तभी युवाओं पीढ़ी में जागरूकता लाई जा सकेगी। बच्चों को मंदिर या गुरुद्वारा जाने के साथ दुर्गा व हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
बच्चा लगातार 18 साल तक मंदिर या गुरुद्वारे जाएगा तो उसका ध्यान नशे की तरफ नहीं जाएगा। पारस ने बताया कि दिव्य यात्रा 18 दिसंबर को जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम में संपन्न होगी। यात्रा का अगला पड़ाव रविवार को पानीपत के प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के बाद 8 को करनाल में निर्मल कुटिया रहेगा।
विज्ञापन

9 को कुरुक्षेत्र में श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर, 10 को अंबाला के कश्यप राजपूत देवीनगर मंदिर के बाद पटिलाया, गोविंदगढ़, लुधियाना, जालंधर, दसुआ, पठानकोट, जम्मू होते हुए 18 दिसंबर को मां वैष्णो देवी धाम पर पूर्ण होगी।

फाेटो 10- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में आध्यात्मिक दिव्य यात्रा के साथ पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें