फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 165 युवाओं व महिलाओं ने किया रक्तदान

Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23 : सोनीपत के गन्नौर नपा कार्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट क
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नगरपालिका कार्यालय परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें रोटरी ब्लड बैंक सोनीपत से आई टीम ने 165 यूनिट रक्त एकत्रित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा नगर निगम मेयर राजीव जैन, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, इनेलो नेता सुरेश त्यागी, रामनिवास गुप्ता, अतुल शर्मा ने शिरकत की। भाविप अध्यक्ष प्रधान संदीप सिंघल, भावना जग्या, नरेंद्र पतंजलि ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। शिविर की व्यवस्था में मोहित सैनी व जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्लब की व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें