फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिड-डे मील कार्यकर्ता कल भिवानी में करेंगी रैली

Mon, 22 Jun 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के अशोक विहार में मिड डे मील कार्यकर्ता रैली के समर्थन में बैठक करते एआईयूटीयूसी क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की बैठक सोमवार को अपने कार्यालय अशोक विहार में की। जिला कार्यकारिणी के सदस्य बलबीर सिंह ने कहा कि मजदूरों पर महंगाई की मार पहले से पड़ रही थी लेकिन अब श्रम कानूनों में बदलाव करके पूंजीपतियों के हित में मजदूरों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार लेबर कोड लाकर श्रम कानून के अधिकारों को और भी कमजोर कर दिया गया है। राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार कहीं भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की ओर से 24 जून को भिवानी के नेहरू पार्क में रैली की जाएगी। इस दौरान सरकार से मांग की गई कि वह जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करें। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष सेवानंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें