फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधानसभा में उठाया जर्जर सड़कों का मुद्दा

Sun, 24 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बरोदा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने विधानसभा में क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने गोहाना-जुलाना मार्ग समेत 27 सड़कों का सुधार कराने की मांग की। विधायक के अनुसार सदन में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने जल्द सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बरोदा हलका में 21.50 किलोमीटर लंबे गोहाना-जुलाना मार्ग का निर्माण 27.28 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
इस मार्ग का काम नवंबर 2025 तक प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ में महमूदपुर-सैनीपुरा मार्ग की मरम्मत 82.31 लाख रुपये की लागत से शीघ्र होगी। 39.87 किलोमीटर लंबाई में 15 सड़कों के मरम्मत कार्य 21.41 करोड़ से होंगे और उनको मार्च 2026 तक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 13 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को वित्त वर्ष 2026-27 में शामिल किया जाएगा। विधायक ने बताया कि महमूदपुर-सैनीपुरा, बनवासा-छपरा, ढुराणा-भादोठी, जवाहरा-भादोठी, गोहाना-लाखनमाजरा रोड से बरोदा मोड़ ठुठान, जवाहरा-कुराना, बिलबिलान-आंवली-फरमाना लिंक रोड की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मोई हुड्डा-रभड़ा-सिकंदरपुर माजरा-खेड़ी दमकन-न्यात-ककाना रोड की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ में बुटाना-गंगाना-राणाखेड़ी वाया सिवाना माल, गोहाना-जींद रोड-रूखी वाया एनएच-71ए-बरोदा-मदीना, चिड़ाना-शामड़ी-बजाना रोड, भैंसवाल कलां-बिधल-मोई-बजाना-पुघथला रोड, मोई हुड्डा फिरनी, गुढ़ा रोड गोहाना, गोहाना-सफीदों रोड व अन्य मार्गों की भी मरम्मत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें