फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जनजागरण की जरूरत : सुनीता

Sun, 24 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में सेमिनार के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सीटू
विज्ञापन
सोनीपत। आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में कन्या भ्रूण हत्या व गिरते लिंगानुपात पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान छवि पूनम और सविता ने की।
विज्ञापन

सेमिनार में सर्व कर्मचारी संघ, ज्ञान विज्ञान समिति, किसान सभा, सीटू से संबंधित संगठन, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन कल्पना व जिला पार्षद संजय बड़वासनी भी शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने कन्या भ्रूण हत्या से गिरते लिंगानुपात को सामाजिक बुराई का स्वरूप बताया है। सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की पहल शुरू करते हुए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गर्भवती की सहेली नियुक्त किया है। इससे पहले भी सरकार ने अनेक योजना चला कर इस बुराई पर रोक लगाने के प्रयास किए हैं लेइकन लगातार गिरता लिंगानुपात आज भी चिंता का विषय बना है।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि आज समाज में बेटियों की जो स्थिति बनी हुई है उसे सुधारने के लिए जन जागरण अभियान की आवश्यकता है आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा ने इन विशेष परिस्थितियों को समझते हुए हरियाणा प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक सितंबर से पूरे हरियाणा में आशा वर्कर यूनियन चलाकर गांव-गांव तक अभियान को लेकर जाएगी और 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम की सामूहिक रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें