फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में आयोजित विस्तार व्याख्यान के दौरान मौजूद
- फोटो : samvad
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत स्वदेशी उद्यमिता में युवाओं का योगदान विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी के नेतृत्व, प्रभारी डाॅ. दिनेश के निर्देशन, वाणिज्य विभाग व कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर डाॅ. पुष्प दीप डागर ने स्वदेशी उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उद्योग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखते हैं।
उन्होंने युवाओं को अपने कौशल व विचारों के माध्यम से नए व्यवसाय शुरू करने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. प्रमिला ने छात्राओं के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। मंच संचालन डाॅ. नमिता ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. शालिनी, डाॅ. विजयदीप, डाॅ. रमेश, डाॅ. अनीता, पूनम, सविता, डाॅ. आकांक्षा मौजूद रहीं।