फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार दिन से पेयजल लाइन टूटने से कॉलोनियों में गहराया संकट, लोग परेशान

Tue, 02 Sep 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत में ककरोई रोड पर पहुंचकर अ​धिकारियों को पेयजल लाइन ठीक करने के निर्देश देते मेय - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड पर स्थित जल शोधन प्लांट से कालूपुर बूस्टिंग स्टेशन तक जाने वाली पेयजल लाइन चार दिन से टूटी हुई है। इस कारण शहर के रेलवे लाइन पार पश्चिमी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। इन कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं ऐसी समस्या की सूचना मिलने पर मेयर राजीव जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों को त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए। नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा, विपिक राणा, विकास ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने के कारण खेत में पानी भर गया। जिस किसान का खेत है वह मरम्मत नहीं करने दे रहा।
किसान संदीप का कहना है कि पहले भी उनकी फसल खराब हो गई थी परंतु निगम ने कोई मुआवजा नहीं दिया। इस पर मेयर राजीव जैन ने आश्वासन दिया कि पहले खराब हुई फसल का भी मुआवजा दिलवाएंगे और अब जो फसल का नुकसान होगा उसकी भी भरपाई करवाई जाएगी। उन्होंने नरेंद्र सुपरवाइजर और ठेकेदार राजेश इंदौरा को तुरंत पेयजल लाइन ठीक करने के काम पर लगाया और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में ठप है पानी आपूर्ति
पेयजल लाइन टूटने से लहराड़ा, कालूपुर, कीर्ति नगर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, भगत सिंह कॉलोनी, आर्य नगर समेत आसपास के क्षेत्र में पानी आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें