फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां बदली मातम में : फर्नीचर कारीगर की लूट के दौरान निर्मम हत्या से इलाके में शोक और रोष

Fri, 08 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के गन्नौर में बादशाही रोड स्थित घर में विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शादी की खुशियों में शामिल होने निकला परिवार मातम में डूब गया। गन्नौर के बादशाही रोड निवासी फर्नीचर कारीगर शाहनवाज की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में निर्दयता से हत्या कर दी गई। वह पत्नी के साथ ममेरे साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने सवा लाख रुपये का हार लूटने के दौरान उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव गढ़ी झंझारा हाल बादशाही रोड स्थित जलघर के पास रहने वाले शाहनवाज (28) चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। वह पिता जमील व छोटे भाई शाहरुख के साथ मिलकर गढ़ी केसरी रोड पर शहीद चौक के पास फर्नीचर की दुकान चलाते थे। महज आठवीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद से उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी थी और एक कुशल कारीगर बन गए थे। दो छोटे बच्चों के पिता शाहनवाज मेहनती और जिम्मेदार युवक के रूप में जाने जाते थे।



एक दिन पहले हुई थी तीन अज्ञात युवकों से कहासुनी

मृतक के फुफेरे भाई फारुख ने बताया कि बुधवार को शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में पानीपत के बापौली गांव के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को रोककर बदसलूकी की थी। विरोध करने पर वह चले गए, परंतु उसी का खौफनाक अंजाम अगले दिन सामने आया।
विज्ञापन




शादी के दिन मौत का तांडव

वीरवार को शाहनवाज शामली के कैराना से शादी के लिए सवा लाख रुपये का हार लेकर लौट रहे थे। तभी उन्हीं बदमाशों ने शामली के इस्सापुर खुरगान गांव के दौरान उनकी बाइक को रोका। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और फिर चाकू से गला रेतकर शाहनवाज की हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक व हार लूटकर भाग गए।



गन्नौर में पसरा मातम, सदमे में परिजन

अमानवीय वारदात की खबर जब गन्नौर पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी मैफरीन गहरे सदमे में है। शहीद चौक के पास स्थित शाहनवाज के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

फोटो :25: सोनीपत के गन्नौर में बादशाही रोड स्थित घर में विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें