फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा के गांव मटिंडू में खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान शाटपुट म
खरखौदा। गांव मटिंडू स्थित गुरुकुल परिसर में खंडस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें खो-खो, एथलेटिक्स और योगा जैसे खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गुरुकुल मटिंडू स्कूल के गर्वित ने, द्वितीय स्थान केपी स्कूल के कार्तिक ने, तृतीय स्थान प्रताप स्कूल के पुनीत ने हासिल किया। अंडर-14 की 400 मीटर दौड़ में ईशांत ने प्रथम व दक्ष ने द्वितीय स्थान और योगेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-17 के 1500 मीटर दौड़ में प्रताप स्कूल के आयुष ने पहला, राजकीय स्कूल पाई के सुजेन ने दूसरा और गुरुकुल के जतिन ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में अंडर-14 में कार्तिक पहले, पुनीत दूसरे और विभू तीसरे स्थान पर रहे। योग के अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाई के अक्षय, मयंक, रत्नेश ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
अंडर-17, खो-खो में लड़कियों के वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडोरा की टीम ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी कुंडल की टीम ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना खुर्द की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा के गांव मटिंडू में खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान शाटपुट म