फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मांगें मानकर नहीं कर रही पूरा : नरेश कुमार

Sat, 06 Dec 2025 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में आयोजित हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन का राज्य
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार को रेलवे रोड स्थित नगर निगम के कार्यालय मेंं हुआ। इसमें तीन साल के लिए यूनियन की राज्य कमेटी का चुनाव किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिनद को लगातार दूसरी बार राज्य प्रधान निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा गुलशन भारद्वाज को महासचिव, सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, राजीव खत्री को वरिष्ठ उपप्रधान, देविंद्र लोहान को उप महासचिव चुना गया। सम्मेलन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड, महासचिव मांगेराम तिगरा, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, शारदा देवी, मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, सीआईटीयू के नेता सिलक राम मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन, सचिव सुनीलदत्त, पूर्व सचिव जयभगवान दहिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई व नगर निगम के इकाई प्रधान भारत कंडेरा पहुंचे।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार दमकल कर्मचारी के साथ वार्ता करने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। लगभग 3,200 दमकल कर्मचारियों के पद रिक्त हैं लेकिन सरकार अनुबंध के आधार पर लगे 1,331 व एचकेआरएनएल के 450 कर्मचारियों को रिक्त पदों पर पक्का नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सरकार ने 5 वर्ष के अनुबंध पर रखे गए फायरमैन व चालक का वेतन भी नहीं बढ़ाया है। उन्होंने सरकार की ओर से लागू किए गए चार श्रम कोड युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का दस्तावेज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें