फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती ने मायका पक्ष पर लगाया अपहरण के प्रयास, पिटाई करने व लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने मायका पक्ष के लोगों पर अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके मायके पक्ष ने उससे मारपीट की और उसके आभूषण भी छीन लिए। युवती पति के साथ गोहाना के गांव जौली में शादी में आई थी। जहां पर घटना को अंजाम दिया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कैथल की मीनाक्षी ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसने छह माह पहले खेड़ी गुर्जर गांव निवासी नरेंद्र से प्रेम विवाह किया था। मीनाक्षी के मायके वाले उसकी शादी से खुश नहीं हैं। मीनाक्षी पति नरेंद्र के साथ शनिवार को गांव जौली में शादी में गई थी। गांव जौली में नरेंद्र की मौसी रहती है। आरोप है कि रविवार को उसका भाई अंकित और अन्य परिचित समेत 14 लोग दो स्कॉर्पियो गाड़ी में गांव जौली पहुंचे। उन लोगों ने मीनाक्षी का अपहरण करने की कोशिश की। घर से घसीटते हुए बाहर गली में ले आए और उसके साथ मारपीट की। मीनाक्षी का आरोप है कि उसकी सोने की चेन और सोने का टीका तोड़ लिया। पिटाई में अंगूठी और बाली भी गुम हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया तो आरोपी चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें