फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने रैली निकाल दिया पानी बचाने का संदेश

विज्ञापन
फोटो - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं को जल संरक्षण की जानकारी देते हुए। स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोहाना। जलापूर्ति विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अमृत दो योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीआरसी पवन, रामरतन व सतीश कुमार ने छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद छात्राओं ने शहर में जल संरक्षण रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से शहरवासियों को जरूरत के अनुसार पानी भरने के बाद नल बंद करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से पानी की किल्लत को दूर किया जा सकता है। लोग अक्सर जरूरत का पानी भरने के बाद नल खुला छोड़ देते हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह जाता है। नल बंद रखकर पानी की बचत की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें