संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव तिहाड़ बाघड़ू के सरकारी स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व पर्यावरणीय विधिक साक्षरता पहल आज सुरक्षा करें, कल सुरक्षित रहें के तहत जागरूकता शिविर और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया।
पैनल अधिवक्ता रीता धनखड़ ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, इससे संबंधित कानूनी प्रावधान एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी। पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।