फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने आंखों पर पट्टी बांधकर बाजार में चलाई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अभियान में कक्षा आठवीं की छात्रा चेतना जसपाल ने आंखों पर पट्टी बांधकर साइकिल चलाई। छात्रा ने बाजार की भीड़ के बीच से साइकिल दौड़ाई। मेयर निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर और छात्रा के साथ कुछ दूरी तक साइकिल चलाकर अभियान का आरंभ किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित अभियान का शुभारंभ करते हुए मेयर ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वह लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। साइकिल यात्रा विवेकानंद चौक से होकर मामा-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, मित्तल अस्पताल, कच्चे क्वार्टर से होकर सुभाष चौक पर पूर्ण हुई।
मुंबई तक रोशन किया नाम
कक्षा आठवीं की छात्रा चेतना जसपाल की पहचान देश की सबसे कम आयु की मन को पढ़ने वाली (माइंड रीडर) के रूप में है। जल्द ही वह एक टीवी धारावाहिक में भी दिखाई देंगी। उसने सोनीपत का नाम मुंबई तक रोशन किया है। देश की बेटियों को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। इस दौरान कांग्रेस युवा के जिलाध्यक्ष ललित पंवार, छात्रा के पिता रविंद्र जसपाल, डॉ. गौरव शर्मा, वरुण सपड़ा, नितिन जैन, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, युवा कांग्रेस के रवि दहिया, नीरज राजपाल, आनंद कुमार, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें