फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगने लगे कूड़े के ढेर

Mon, 04 May 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: खरखौदा ​स्थित नगर पालिका कार्यालय के गेट पर धरना देते सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। वेतन बढ़ाने और कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पे रोल और ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी शनिवार से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों के इस आंदोलन से नपा की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। यदि हड़ताल लंबी चली तो शहर में गंदगी के ढेर लग जाएंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

फिलहाल शहर के कुछ हिस्सों में सफाई व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है। मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में कूड़ा उठान प्रभावित होने लगा है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा उठाने का अलग से ठेका होने के कारण शहर में फिलहाल थोड़ी राहत है, अगर ऐसा नहीं होता तो शहर के हालात बहुत खराब हो गए होते। शहरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें