फोटो :35: दुकान पर घी के नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। पाठक
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की टीम ने गोहाना में दो दुकानों से देशी घी के नमूने लिए। टीम ने शोरूम में मिले दो संदिग्ध मार्का के घी के स्टॉक की रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी। टीम ने चोपड़ा कालोनी में भी एक दुकान पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां से घी और अन्य खाद्य सामग्री के नमूना लिए।
टीम ने मंगलवार शाम जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. बीरेंद्र यादव के नेतृत्व में छापा डाला। आईटीआई वाली गली में सुपर बाजार के नाम से चली रही दुकान पर टीम पहुंची। यहां पर दो नए मार्का के देशी घी का स्टॉक मिला।
टीम ने नमूना लेकर उनको सील किया। इसके साथ में शोरूम संचालक को निर्देश दिए कि जब तक रिपोर्ट न आए तब तक दोनों मार्का के घी की बिक्री न की जाए। शोरूम में घी के 60 पैकेट मिले, जिनकी बिक्री पर रोक लगाई। इसके बाद टीम चोपड़ा कालोनी में एक शोरूम पर पहुंची। टीम ने यहां से भी घी व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।